अग्रवाल से मेरी जमीन दिलवा दीजिये साहब,पीढ़ित ने राजस्व मंत्री के नाम दिया कलेक्टर को शिकायत। तालापारा में बेशकीमती जमीन का मामला।

बिलासपुर-तालापारा की बेशकीमती कोटवारी भूमि कुछ रसूखदारों के द्वारा अवैध कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा है। जजिस्के हक के लिए मालिकराम ने जिला प्रशासन को शिकायत कर कब्जा दिलाने की मांग की है मालिकराम पिता पुनीराम के मुताबिक उसके नाम पर कोटवारी भूमि खसरा नंबर 253 रकबा 1.38 एकड़ भूमि था जिसे कुछ व्यक्तियों के द्वारा फर्जी तरीके से तबादला करके रकबा 62 डिसमिल को रजिस्टी कर दिया गया था । वर्तमान रिकार्ड में खसरा नंबर 253 रकबा 0.76 एकड़ शेष बता रहा है । उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध कब्जा कर टीन शेड का दुकान गोदाम बनाकर व्यवसाय किया जा रहा है ,मालिकराम ने खसरा नंबर 253 की पूरी भूमि को नापकर रकबा 62 डिसमिल , रकबा 76 डिसमिल को खाली करवा कर दिलाने की मांग की है । एवं रकबा 76 डिसमिल पर अवैध कब्जाधारियों पर अपराध कायम करने की मांग की है। कोटवारी भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा कैसे कर सकता है। पीढ़ित ने प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट सेकेट्री के साथ राजस्व मंत्री सहित जिला प्रशासन से शिकायत कर कार्यवाई की मांग करते हुए जमीन वापस दिलाने की मांग की है। मालिकराम के मुताबिक कब्जा करने वाला कोई अग्रवाल है जिसका नाम मैं नही जानता मामले का निराकरण इसलिए नही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी आरटीआई कार्यकर्ता और…
Cresta Posts Box by CP