कोरोनाकाल मे पार्टी ने लोगो की बहुत मदद की- सवन्नी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की हर सम्भव मदद पहुॅचाई गई। लाकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग कर जरूरत मंदों को राशन आदि सामग्री भी मुहैया कराई। सवन्नी ने कहा कि कोरोना काल संकट के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ खडे कर दिए थे, लोगों के उचित उपचार इलाज की व्यवस्था का अभाव था और सरकार की गंभीरता भी नजर नही आ रही थी ऐसे संकट काल के दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे सेवा भाव के साथ मास्क, सेनेटाईजर वितरण के साथ-साथ आक्सीजन, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बिस्तर की व्यवस्था के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करते रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षण देने आए सभी डॉक्टरों, विशेषज्ञों एवं शिविर में भाग ले रहे हेल्थवर्कर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य स्वयं सेवकों के इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ता हेल्थवर्करों के रूप में जिले भर में प्रत्येक मंडल स्तर तक पहुॅचकर कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए आमजनों को जानकारी प्रदान कर संक्रमण रोकने एवं संक्रमण करने के उद्देश्य से अपने सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करते हुए काम करना है। इसके लिए मंडल स्तर पर भी हेल्थवर्कर के रूप में काम करने की योजना पार्टी ने बनाई है।
कार्यशाला को डॉ.राघवेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक संकल्पना एवं भूमिका पर अपने विचार रखे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश पाण्डेय ने कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ.सुदेश वर्मा ने कोविड के अनुकुल व्यवहार के संदर्भ में प्रकाश डाला। डॉ.मनोज चौकसे ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ.दिग्विजय सिंह ने प्राथमिक उपचार एवं उपाय की विस्तृत जानकारी दी। डॉ.विनोद डडसेना ने कोविड के तीसरी लहर के पूर्व तैयारियों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। संजय अग्रवाल ने शरीर को स्वास्थ्य एवं फिट रहने के लिए योगासन आज हम सबके लिए अति आवश्यक क्यों है तथा कौन-कौन से योगासन क्रिया से शरीर को स्वस्थ एवं तंदरूस्त रखने की जानकारी दी, वहीं आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के आशीष पटेल एवं अंकित गुप्ता द्वारा प्रशिक्षार्थियों को नामांकन करना एवं बैच बनाने का प्रशिक्षण दिया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने धन्यवाद किया
स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण हेतु आयोजित कार्यशाला में विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ता भी उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- दिनदहाड़े शहर की बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण…
Cresta Posts Box by CP