बिलासपुर- दिनदहाड़े शहर की बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए।नजूल विभाग ने तुरंत इस अवैध निर्माण पर रोक लगाने की आदेश दिया।ट्रैफिक थाने के उपयोग में आने वाली इस जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है ।जबकि ये ज़मीन सरकारी है नजूल विभाग ने मामले में नरेंद्र चौहान सहित परिवार के आठ लोगोंको नोटिस जारी करते हुए ,अवैध निर्माण पर रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले नए एसपी ने भी ट्रैफिक थाने का निरक्षण कर विधिवत रूप से ट्रैफिक ठनेके नाम जमीन करने के निर्देश ट्रैफिक एएसपी रोहित बघेल को दिए थे पुलिस विभाग ने इस प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन इस इस बीच किसी ने बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण भी शुरू कर दिया नजूल विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निर्माण कार्य बंद करने को कहा है। पहली बार आगे आकर सरकारी जमीन बचाने का काम नजूल विभाग ने किया है।राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के प्रभारी मंत्री बनने से अब सरकारी जमीन बेचने लगी है।कंही न कंही इस मामले मेमन्त्री ने भी जनहित काम किया है।

