अवमानना मामले में राजस्व सचिव एवं कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा को नोटिस।

बिलासपुर – राजनांदगांव बसंतपुर पनेक के रमेश बघेल कार्यालय कलेक्टर , राजनांदगांव में सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे । अक्टुबर 2020 में उनका आकस्मिक निधन हो जाने पर उनकी पुत्री कु . भानुप्रिया बघेल का अनुकम्पा नियुक्ति का आवेदन कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा इस आधार पर की मानुप्रिया का बड़ा भाई जीतेन्द्र कुमार बघेल शासकीय सेवा में कार्यरत है इस आधार पर अनुकम्पा नियुक्ति का आवेदन खारिज कर दिया गया । उच्च न्यायालय , बिलासपुर में उक्त मामले की सुनवाई के पश्चात् इस आधार पर की भानुप्रिया अपनी माँ एवं मृतक रमेश बघेल के साथ ग्राम – पनेका , जिला – राजनांदगांव में एवं अपने जीवन – यापन के लिए वे पूर्णतः मृत शासकीय सेवक रमेश बघेल पर आश्रित थे एवं भानुप्रिया का बड़ा भाई का पूर्व में ही विवाह हो जाने पर वह अपने परिवार के साथ पृथक रहता है एवं याचिकाकर्तागण को किसी प्रकार का अर्थिक सहयोग प्रदान नहीं करता इस आधार पर हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा जांच के पश्चात 90 ( नब्बे ) दिवस के भीतर भानुप्रिया को सहायक ग्रेड -03 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने का आदेश किया गया था । उच्च न्यायालय , बिलासपुर द्वारा पारित आदेश का पालन ना किये जाने से क्षुब्ध होकर मानुप्रिया बघेल द्वारा हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दीपिका सन्नाट के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर के समक्ष अवमानना याचिका दायर की गई । अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दीपिका सन्नाट द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा उक्त मामले में जांच के पश्चात् याचिकाकर्ता को सहायक ग्रेड -03 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने का आदेश किया गया है परन्तु राजस्व विभाग रीता शांडिल्य एवं राजनांदगांव – तारणप्रकाश सिन्हा द्वारा आज दिनांक को 06 ( छ 🙂 माह की समयावधी बीत जाने के पश्चात् भी उच्च न्यायालय के आदेश का पालन ना कर उच्च न्यायालय की घोर अवमानना की गई है जो दण्ड की श्रेणी में आता है । उच्च न्यायालय , बिलासपुर द्वारा उक्त अवमानना मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सचिव , राजस्व विभाग रीता शांडिल्य एवं कलेक्टर राजनांदगांग – तारणप्रकाश सिन्हा को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों…
Cresta Posts Box by CP