
*1 दिसंबर विधायकों के घर के सामने बजायेंगे नगाड़ा–आदिवासी*
आदिवासियों के संवैधानिक मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय अनुरूप आज गोंडवाना भवन सरकंडा बिलासपुर में बिलासपुर जिले के समस्त आदिवासी संगठनों का संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया की प्रदेश के विधायकों द्वारा आदिवासियों के मूल मुद्दों को कभी सदन में नहीं उठाए हैं। उस विषय को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश है और प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया गया है। कि 1 तारीख को पूरे 90 विधायकों के घर के सामने समाज द्वारा नगाडा बाजया जाएगा और उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया जाएगा, इसी विषय को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया बिलासपुर जिले के संबंधित विधायकों के घरों के पास आदिवासी समाज के समस्त संगठन मिलकर नगाड़ा बजाकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे
*आगामी आंदोलन की रणनीति*
1. 01 दिसंबर 2026 को सभी विधायकों का निवास स्थान पर नगाड़ा बजाना।
2. 09 दिसंबर 2026 को जिला स्तर पर सभी मंत्रियों का पुतला दहन।
3. 15 दिसंबर 2026 रायपुर में आदिवासीयों का महाजुड़ाव और छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव
*आदिवासी के प्रमुख संवैधानिक मांगे*
1. छत्तीसगढ़ में आदिवासी 32 प्रतिशत आरक्षण बहाली
2. छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू नहीं किए जाने के विषय पर विचार-विमर्श।
3. छत्तीसगढ़ में स्थानीय भर्ती नीति लागू करने के संबंध में चर्चा।
4. आदिम जाति कल्याण विभाग के नाम परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा-परिचर्चा।
5. परिसीमन के विषय पर विचार-विमर्श।
6. पूर्व में शासन-प्रशासन को सौंपे गए विभिन्न ज्ञापनों की समीक्षा एवं आगे की कार्रवाई।
*आगामी आंदोलन की रणनीति*
बैठक में जिले के प्रमुखगण विशेष रूप से उपस्थित रहे वह अपनी मांगों के लिए सामाजिक एकजुट है। और बड़ी संख्या में इस आंदोलन में भाग लेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष सिंह परते
प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज
राम चन्द्र ध्रुव अध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ,युवराज सिंह प्रधान, शिवनारायण चेचाम ,देव सिंह पोर्ते, के सी मार्को,डी पी भूपाल, शशी ध्रुव,श्याम दीपक कुमार मरकाम, एस के नेताम,चरण सिंह राज, उदय भान सिंह उईके, प्रेम सागर मरकाम, लव सिंह सिदार, बबलू मरकाम,विवेक सिंह मरकाम,टीकम सिंह, मनोज मरावी, सूरज मरकाम, मनोज मरावी, अनिल ध्रुव,नितिन प्रधान, भूपेश ध्रुव, मुकेश मरावी, घनश्याम जगत, उत्तरा ध्रुव,हीरा प्रधान, बसंत नेताम,
अजय प्रधान, भंजन सिंह नेताम, दब्बू प्रधान, पुष्पेन्द्र गोंड़, सहित अन्य लोग मौजूद थे।