कनक तिवारी का निधन, याद आ गया पुराने हाईकोर्ट के सामने का उनका चैंबर और उनका स्टाफ को बार बार कहना, कंहा है तुम्हारी चाय पत्रकार लोग क्या तुम्हारी चाय पीने आते है।

बिलासपुर, ज्ञान और अपने शब्दों की अदभुत शैली का अलग औरा रखने वाले बेबाक अपने लोगो के बीच अपने जाने जाने वाल कनक तिवारी अपनो के बीच चिरस्थाई रहेंगे। मजबूत कद काठी के साथ किताबी ज्ञान के मालिक गांधी वादी कनक तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं , राजनीति से जुड़े रहे पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी एक विद्वान अधिवक्ता थे , 80साल में भी किताबों का मोह उनसे छूटा, पढ़ाकू प्रवृत्ति के कनक तिवारी हर विषय पर विद्वता के साथ बोलने की कला जानते थे । वाक्पटुता के धनी तर्कों के साथ अपनी बात रखने वाले कनक तिवारी की विद्वता शैली जानने और समझने लायक है। विद्वान अधिवक्ता के सामने लोग तर्क लेने से पहले सोचते थे , प्रखर गांधी वादी कनक तिवारी जनहित के मामलों पर पैनी नजर रखते थे , समसमायिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलना और लिखना उनकी आदत में शुमार था। कनक तिवारी अपनी बेबाक शैली के कारण उनके जानने वालों के बीच हमेशा मौजूद रहेंगे, समाचार संकलन के लिए मिलने वाले पत्रकारों से कनक तिवारी कई अहम मसलों पर खुल कर चर्चा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *