पेट्रोल पम्प का लॉकर तोड़ कर चोरी,36 घंटे में पुलिस ने पकड़ा ,तीन आरोपियों से 283500 जप्त। 36 घंटे में आरोपियों ने खर्च कर दिए 116500 ।

बिलासपुर- सरकण्डा रामग्रीन सिटी के अमित तिवारी , ने लीलागर पेट्रोल पंप के लाकर को तोडका 4,00000 / – रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्ट पश्चात पुलिस मौके पर , अति . पुलिस अधीक्षक रोहित झा .. द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना का बारिकी से निरीक्षण किया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशानुसार आरोपी के पतासाजी हेतु लगातार मुखबीर सक्रिय किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल लीलागर पेट्रोल पंप तथा आस – पास के गांव चिल्हाटी , चिस्दा , जोधरा में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज तथा संदेहियों का सी.डी.आर. , टावर डम्प के आधार पर आरोपियों का पतासाजी करने का लगातार प्रयास किया गया इसी बीच दिनांक 21तारिख को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप में काम करने वाला मैनेजर अभिषेक शर्मा तथा एक अन्य कर्मचारी तथा एक अपचारी बालक कुल तीन लोग मिलकर घटना को अंजाम दिये है । थाना प्रभारी पचपेड़ी प्रवीण राजपूत के द्वारा उक्त व्यक्तियों को कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबूज किये उक्त आरोपियों से कुल 283500 / – रूपये बरामद किया गया शेष राशि आरोपियों द्वारा खर्च कर दिया गया । उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-शिल्पा सेट्टी के पति राजकुंद्रा की अश्लील फैक्ट्री सील कर…
Cresta Posts Box by CP