बिलासपुर हमारे बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रवेश की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं।लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय में इस प्रकार प्रवेश करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
ऐसी घटनाओं से राजनीतिक मर्यादाओं और आपसी सम्मान की परंपरा को ठेस पहुँचती है।
क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होगी, सत्ता के नशे में इस तरह की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों पर पर हमला है किसी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में इस तरह से घूस कर प्रदर्शन करना निंदनीय है, कांग्रेस इसका जवाब देगी, कांग्रेस नेता समीर अहमद ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है वैसे पुलिस यहाँ क्या करी थी ये दिख रहा है।