बिलासपुर के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी घटना, विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र मर्यादा को पार कर भाजपा महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुसी, कांग्रेस भवन में घुस कर करती रही विरोध प्रदर्शन,पुलिस साथ चलती रही, कांग्रेस ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग ।
बिलासपुर के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी घटना, विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र मर्यादा को पार कर भाजपा महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुसी, कांग्रेस भवन में घुस कर करती रही विरोध प्रदर्शन,पुलिस साथ चलती रही, कांग्रेस ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग ।
बिलासपत, बिलासपुर के इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं घटी जिससे लोकतन्त्र की मर्यादा तार तार हुई हो वो भी , भाजपा की मातृशक्ति द्वारा ये काम किया गया जबकि महिलाओं से मर्यादा रहा कर काम करने की उम्मीद की जाती है , कांग्रेस असम के सांसद अंगोमचा बिमोल द्वारा छात्राओं पर यौन् दुर्व्यहार के मामले में की गई टिप्पणी के खिलाफ जिला भाजपा विरोध प्रदर्शन करने निकली थी विरोध प्रदर्शन करते करते महिलाएं बेरीकेट तोड़कर कांग्रेस भवन के अंदर घुस गई पुलिस उनके पीछे पीछे चलती रही कांग्रेस भवन में घुसकर काफी देर तक नारेबाजी की,सहित भाजपा की जिले को पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुस गई पुलिस ने इन महिलाओं को रोका भी नहीं, भाजपा की महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुलिस की बेरीकेट तोड़कर कांग्रेस भवन में घुस गई और नारेबाजी करती रही पुलिस देखती रही।
इस विरोध प्रदर्शन मेंमहापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, चंदना गोस्वामी, बिन्दु कछवाहा, मंजुला सिंह, जयश्री चैकसे, श्रद्धा तिवारी, रीना गोस्वामी, रीता भामरा, प्रतिभा मिश्रा, कमला शुक्ला, सुमन यादव, वंदना तिवारी, सोनम साहू, मीना गोस्वामी, पूजा खत्री, कविता वर्मा, रईसा बेगम, गायत्री सोनी, रूक्मणी सोनी, रेखा सूर्यवंशी, अनीता परिहार, ललिता सूर्यवंशी, संतोषी ठाकुर, सुधा, दुर्गा साहू, रोशनी यादव, उमा मानिकपुरी, लक्ष्मी वैष्णव, पूनम श्रीवास, नंदनी साहू, अंकिता शुक्ला, रीना भट्ट, जूही वर्मा, रेखा सूर्यवंशी, लालकुंवर पटेल, गंगिया बाई साहू, अगिया तिवारी, संजीवनी ठाकुर, गंगा साहू सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल थी
इस मामले में जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने घटना की कड़ी निंदा की है और एस एस पी से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, महिला कांग्रेस इस मामले मंगलवार को एफआईआर का आवेदन देगी, शहर अध्यक्ष मिश्रा और महेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि अगर पुलिस एफआईआर नहीं करती है तो कांग्रेस बिना सूचना भाजपा कार्यालय में घुसेगी और उनके नाम पट्टिका पर कालिक पौतेगी इतना ही नहीं उनके मंत्री विधायक के बंगला के नाम पट्टिका पर भी कालिख पोतेगी, पूर्व मेयर रामशरण यादव ने भी घटना की कड़ी निंदा की है कहा मेरे पचास साल के राजनीतिक जीवन में मैने ऐसा नहीं देखा कि राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय में घुस कर किसी पार्टी ने विरोध किया हो, कांग्रेस सौ साल पुरानी पार्टी किसी को विरोध में उसके घर में घुसने का अधिकार नहीं है लोकतंत्र में विरोध होताहै लेकिन ऐसे विरोध की जितनी निंदा की जाए कम है।