तखतपुर के सरकारी जमीन पर मुरूम की अवैध खुदाई, सरकार को नहीं मिल रहा राजस्व, खनिज माफिया की जेब में जा रहा राजस्व,विवाद की स्थिति कभी भी होगा बड़ा बवाल।

बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा में मुरूम की अवैध खुदाई युद्ध स्तर पर जारी है सरकारी जमीन खनिज माफिया खोद रहे है सरकार को राजस्व का नुक़सान हो रहा है , रोज सैकड़ों ट्रक मुरूम रात के अंधेरे में निकलती है लेकिन सरकार को कोई राजस्व नहीं मिल रहा है सिसल फार्म की बीज निगम की सरकारी जमीन से बड़े पैमाने पर अवैध खुदाई हो रही है , खनिज माफियाओं का स्वर्ग बन गया है तखतपुर।

खनिज माफिया मालामाल हो रहे है सरकार को राजस्व नहीं मिल रहा है, विष्णु सरकार जीरो टॉलरेंस पर चल रही है लेकिन तखतपुर में खनिज माफिया का एक छत्र राज है, सब मौन रहकर देख रहे है।

खनिज विभाग ने बहुत पहले कार्यवाई की थी लेकिन असर नही हुआ बल्कि अवैध खुदाई बढ़ गई है

अवैध मुरूम खुदाई के कारोबार में धीरे धीरे विवाद सुलग रहा है किसी दिन बड़ा विवाद सामने आयेगा, गैंगवार की स्थिति दिख रही है। चुकी कमाई बेहिसाब है इसलिए विवाद किसी भी हद तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *