बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संदिग्ध खाते के विरुद्ध मिली ऑनलाइन 05 शिकायतें, खाताधारक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज..
ACCU बिलासपुर एवं चौकी मल्हार की सयुंक्त कार्यवाही…
थाना मस्तूरी, चौकी मल्हार, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़
बिलासपुर,पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर कि खाता धारक बलवान धृतलहरे के लेयर-1 म्यूल बैंक खाता की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने का पत्र प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार ACCU बिलासपुर की टीम एवं चौकी मल्हार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई जांच में भारत सरकार द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक ******418740 की जानकारी प्राप्त कर जांच की गई। पोर्टल के अवलोकन में उक्त बैंक खाते के विरुद्ध 05 साइबर शिकायतें दर्ज होना पाया गया। संपूर्ण जांच में हुआ खुलासा संदिग्ध बैंक खाते के बैंक स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर सामने आया कि खाते में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की रकम के साथ अन्य रकम भी जमा हुई तथा खाते से यूपीआई एवं एटीएम के माध्यम से राशि का हस्तांतरण एवं आहरण किया जाना पाया गया। जांच में उक्त बैंक खाते का संबंध नाम आरोपी बलवान घृतलहरे पिता शत्रुहन धृतलहरे उम्र 31 वर्ष निवासी स्कूल पारा, परसाडीह, वार्ड क्रमांक 04, जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ से होना पाया गया।
संपूर्ण जांच के अनुसार, संदिग्ध म्यूल बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन एवं हस्तांतरण में किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया खाताधारक द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को विभिन्न माध्यमों से हस्तांतरित करने तथा उसका उपयोग करना पाया गया संदिग्ध बैंक खाते एवं प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर खाताधारक बलवान घृतलहरे के विरुद्ध धारा 61, 317(5) एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया प्रकरण में बैंक खाते से संबंधित लेन-देन एवं अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पर आरोपी खाता धारक बलवंत धृतलहरे को प्रकरण में विवेचना पर आरोप सबूत पाए जाने पर करवाई किया गया आरोपी बलवान घृतलहरे स्कूल पारा, परसादीह, वार्ड क्रमांक 04, जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी उप निरीक्षक अवधेश सिंह चौकी प्रभारी मल्हार आरक्षक सतीश भारद्वाज, रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
बिलासपुर पुलिस की अपील: अपनी मेहनत की कमाई और बैंक खाते को सुरक्षित रखें। अनजाने लेन-देन से बचें तथा साइबर अपराधियों को अपने खाते का दुरुपयोग करने का अवसर न दें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।