कांग्रेस सरपंच की जमीन का बरसात में सीमांकन, विरोध में विजय केशतवानी ने हजारों कार्यकर्ता के साथ कलेक्ट्रेट का किया घेराव, बेरीकेट तोड़ने पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
कांग्रेस सरपंच की जमीन का बरसात में सीमांकन, विरोध में विजय केशतवानी ने हजारों कार्यकर्ता के साथ कलेक्ट्रेट का किया घेराव, बेरीकेट तोड़ने पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।
बेलतरा विधान सभा प्रत्याशी और पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में हजारों की संख्या बेलतरा विधानसभा, बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर,मस्तूरी ,कोटा से कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए ,कांग्रेसजन रिवर व्यू और कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, फिर लगभग दोपहर 1.00 बजे नेहरू चौक के लिए कांग्रेस भवन से नारे लगाते हुए और हाथों में बेलतरा विधायक के विरोध नारे लिख गए थे, वोट चोर कहाँ मिलेंगे भाजपा के कार्यालय में, बेलतरा विधायक स्क्वायर फ़ीट रेट क्या है ? बताना पड़ेगा बताना पड़ेगा जैसे नारे लिखे थे,
नेहरू चौक में घेराव से पहले कांग्रेसजन राज्य सरकार और बेलतरा विधायक के तानाशाह रवैया पर जमकर बरसे, विजय केशरवानी ने कहा कि ऐसा लगता है विधायक के सामने प्रशासन नतमस्तक हो गया है और प्रशासन अपने नियमो को तोड़ रहा है,15 जून से अक्टूबर तक बरसात में सीमांकन नही किया जाता पर बेलतरा विधायक के दबाव में आकर विपक्ष के नेताओ को टारगेट किया जा रहा है, सेलर के सरपंच और ब्लॉक अध्यक्ष धनन्जय सिंह की जमीन को सीमांकन किया गया ,विरोध करने पर तहसीलदार ने कहा कि विधायक का दबाव है ,इससे लगता है कि प्रशासन अपने ही नियमो को तार तार कर रहा है,विजय केशरवानी ने कहा कि विधायक अहंकार में जनता के प्रति जिम्मेदारी को भूल गए है,सड़के खराब है, एक साल पहले बनी सड़के गिट्टी और धूलके गुबार बन गयी , लोगो को चलना मुश्किल है,50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मुरुम के अवैध खनन किया गया ,रॉयल्टी चोरी की गई,इसके पीछे कौन है? प्रशासन ने अब तक कार्यवाही क्यो नही किया?
आम जनता के टैक्स से निर्मित
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पी पी पी मॉडल में दे दिया गया ,अब गरीब जनता इलाज नही करा सकता इसके पीछे भी विधायक की भूमिका है,
विजय केशरवानी ने कहा कि बेलतरा बदलापुर क्यो बन गया?
विधायक के दबाव में प्रशासन इतना असहाय और मजबूर क्यो?
पंचायत और निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियो के काम नही होने दिया जा रहा है,उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है,
गरीबो परिवार प्रधानमंत्री आवास में मकान पाने की आस मे बैठा है,बिजली बिल में बढ़ोतरी से ग्रामीण जनता की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है ,गरीब जनता क्या खाएं और कितना बिल पटाये, जबकि खपत बहुत कम है ,
विजय केशरवानी ने कहा कि जनता विधायक इस लिए चुनती है कि क्षेत्र का विकास हो, भ्रष्टाचार न हो ,अच्छी सड़के, शुद्ध पेयजल, अपराध मुक्त हक पर इसके उलट बेलतरा विधान सभा की जनता देख रही है,जमीन -खरीदी बिक्री उगाही का धंधा बनता जा रहा है,भय का वातावरण निर्मित हो रही है गम्भीर अपराध हो रहे है अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,
कल कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी घुस कर नारे लगाते रहे,पुलिस मूक दर्शक बन कर देखती रही, ऐसा लगता है कि पुलिस ही आंदोलनकारियों को सम्मान पूर्वक कांग्रेस भवन प्रवेश करा रही है,किसी के निजी क्षेत्र में बिना परमिशन के घुसना या घुसाना एक गम्भीर अपराध है , विजय केशरवानी ने कहा कांग्रेस मांग करती है कि निष्पक्ष जांच हो और ऐसे कृत्यों में लिप्त लोगो पर कार्यवाही हो ,
विजय केशरवानी ने कहा कि तहसीलदार और उसकी टीम ने किस नियम के तहत बरसात में सीमांकन के लिए जल्दबाजी क्यो?
क्या जमीन भागी जा रही थी ,तहसीलदार और उनकी टीम की जांच हो ताकि भविष्य में गरीब जनता को परेशान न किया जा सके?
विजय पांडेय,राजेन्द्र साहू,धनन्जय सिंह ने भी अपना विचार रखा,
पश्चात कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट के घेरने के लिए गए ,जहां पहले से पुलिस प्रशासन कलेक्ट्रेट के चारो ओर को टिन से बंद कर रखा था ,बेरिकेड्स लगा कर एक ओर महिला पुलिस तैनात थी वही दूसरी ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो वाटर कैनन से बौछार करने लगा ,कुछ समय के लिये अफरा तफरी मच गया पर कांग्रेस जन ने हिम्मत नही हारी और डटे रहे,अंतिम तक बेलतरा विधायक और प्रशासन के विरोध में नारे लगते रहे ,ज्ञापन लेने वाले अधिकारी भी कैनन के चपेट में आकर ज्ञापन नही ले सका ,
लगभग 3 हजार के जन सैलाब इस बात को बताता है कि बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विधायक ने जो कारनामे किया है उससे जनता परेशान है नाखुश और आक्रोशित है,
वाटर कैनन से विजय केशरवानी को चोट लगी जिससे व्हील चेयर मंगाना पड़ा उसी में बैठकर डटे रहे, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी साहू के कपड़े पूरी तरह फट गए ,
घेराव में विजय केशरवानी,विजय पांडेय,सियाराम कौशिक,राजेन्द्र शुक्ला,रामशरण यादव, प्रमोद नायक,,राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय,समीर अहमद,त्रिलोकसरिवास,अंकित गौरहा, जितेंद्र पांडेय,जावेद मेमन,जीतू यादव,विनोद साहू,धनन्जय सिंह,लक्ष्मी साहू,गीतांजलि कौशिक,अभ्युदय तिवारी,राजेश शुक्ला,सीमा शुक्ला, संतोष गर्ग,तजम्मुल हक,साकेश मिश्रा,हितेंद्र देवांगन,शैलेन्द्र निर्मलकर,बंटी बैसवाड़े,सन्तोष बघेल,सुनील साहू,राजू सिदार,आशीष साहू,शिल्पी तिवारी,प्रीति पाटनवार,पिंकी बतरा, झग्गर राम सूर्यवंशी,अशोक सूर्यवंशी,अजय यादव,अभिषेक मेढेकर,राम कुमार भोई,शीतल दास, साखन दरवे,सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास,अंदुल इब्राहिम,रवि साहू,पुष्पेंद्र साहू,बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जंगी प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति और ताकत का अहसास कराया कि सत्ता के दबाव में प्रशासन गरीब जनता के साथ अन्याय न करे,