जिओ में नेट स्लो होने की शिकायत की ,ठग लिए 3 लाख से ज्यादा ,तोरवा पुलिस ने तत्काल कार्यवाई की तो एक लाख वापस मिले।

बिलासपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सभी थाना प्रभारिओ को अपने क्षेत्र के साइबर अपराध से पीड़ित प्रकरण सामने आने पर गंभीरता से कार्य करने निर्देश दिया था.अति पुलिस अधीक्षक उमेश कसयप व निमेष बरैया ने भी हिदायत दिया था. इसी के परिपालन मे तोरवा थाना मे 15 तारीख की शाम को तोरवा के गुरुंनानक चौक पास के रेलवे रिटायर्ड निवासी पी. के. राय पिता अजित कुमार ने
दो मोबाइल नंबर 6297087645,
7549981407 के धारक
अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध कायम कराया था ….

***पीड़ित ने google मे जिओ कस्टमर केयर का फ़ोन नंबर खोज कर उसमे से 6297087645 नंबर मिला, उसमे पीड़ित ने फ़ोन किया, नेट स्लो चलने संबंधी शिकायत किया, पता, पिन कोड पूछा गया,तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित को फ़ोन किया,अपने आपको जिओ का कर्मचारी बताया, प्रॉब्लम पूछा, नेट प्रॉब्लम बताने पर उसने 5/- का ऑनलाइन फॉर्म भराया. Anydesk download करके ओपन करने बोला, ओपन करते ही विश्वास मे लेकर 325000 निकाल कर धोखाधड़ी कर लिया था.
***तत्काल जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस एक्शन मे आई, तथा ततपरता व गंभीरता से कर्तव्य निर्वहन करते हुए साइबर सेल से सम्पर्क किया. तत्काल ऑनलाइन शिकायत किया गया. पीड़ित की घबराहट को शांत कराया. न कम्प्लेन का मेसेज पीड़ित के मोबाइल मे आया, समय पर कार्यवाही होने से आज तक पीड़ित का 100,000 (एक लाख) रुपय वापस आ चूका हैं.प्रयास किया जा रहा हैं कि पीड़ित का पूरा पैसा refund आ सके. साथ ही साइबर सेल से coordinate करके आरोपी तक भी पहुंचने का प्रयास तोरवा पुलिस कर रही हैं.
***पूर्व मे भी बिलासपुर पुलिस ने “साइबर मितान कार्यक्रम” तहत व्यापक अभियान चलाकर जनता तक प्रचार प्रसार करने का प्रयास किया था.
*गूगल कस्टमर केयर मे कभी मोबाइल नंबर नहीं होते*
यदि हैं तो वे फ़्रॉड नंबर होते हैं

***फ़्रॉड होने पर अतिशीघ्र पुलिस तक पहुंचने का प्रयास करें….

कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के साथ साइबर सेल के मनोज नायक उपनिरीक्षक,प्र आर विष्णु साहू,आर धर्मेंद्र,आर भूषण वर्मा, पंचराम, म आर चांदनी के द्वारा विवेचना जारी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- हाईकोर्ट में याचिका के कारण शहर के बीच बनने…
Cresta Posts Box by CP