बिलासपुर- हाईकोर्ट में याचिका के कारण शहर के बीच बनने वाला नाला खटाई में पड़ गया है।श्रीकांत वर्मा मार्ग से लेकर बस स्टैंड नदी तक बनने वाले नाले का निर्माण रुक गया है।नगर निगम ने बड़ी मुश्किल से इस नाले के निर्माण के लिए शासन से आठ करोड़ लाया है लेकिन अब जमीन विवाद के चलते हाईकोर्ट में निजी व्यक्ति ने याचिका लगाई है ।नाले का निर्माण नही हुआ तो इस बार भी तालापारा ,विनोबा नगर ,निराला नगर, हंसा विहार ,बस स्टैंड में बरिश् में पानी भरेगा ,नगर निगम इस मामले में प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नही मिली है। इस नाले का निर्माण नही होने से शहर की आधी आबादी बरसात में तकलीफ झलेगी।

