रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का “हार्ट इन मोशन” कार्यक्रम संपन्न।

*बिलासपुर, 29 सितंबर 2026 – विश्व हृदय दिवस*

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड, द्वारा विश्व हृदय दिवस पर *”HEART IN MOTION – Move Together, Live Healthier”* कार्यक्रम का भव्य आयोजन *हाउस ऑफ पिकल, व्यापार विहार, बिलासपुर* में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल ,SSP  रजनिश सिंह  रहे।

*हमारे प्रेरणास्रोत – बिलासपुर के दो मुस्कुराते सितारे*

कार्यक्रम की सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हमारे बिलासपुर के कलेक्टर  संजय अग्रवाल  एवं SSP  रजनिश सिंह । दोनों अधिकारियों ने मंच से जो बात कही, वह हर नागरिक के दिल को छू गई। उन्होंने कहा – “हम टेंशन लेते ही नहीं, हम तो हमेशा हंसते हैं।”

वास्तव में बिलासपुर ने ऐसे अधिकारी बहुत कम देखे हैं जो दिन-रात इतनी बड़ी जिम्मेदारियां संभालते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हैं। चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती हो, दोनों अधिकारी उसे हंसते-हंसते, आसान तरीके से हल कर देते हैं। उनकी यही सकारात्मक सोच और स्ट्रेस-फ्री कार्यशैली पूरे प्रशासन और आम जनता के लिए एक सीख है।

स्वास्थ्य सत्र में *डॉ. राजीव लोचन भांजा  सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट, एलीट हॉस्पिटल* ने हृदय को फिट रखने के बहुत सारे टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि रोज 30 मिनट वॉक, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से दूरी, नमक-चीनी का कम सेवन और समय पर BP-शुगर की जांच दिल को स्वस्थ रखती है।

वहीं *सुश्री मयूरी कनूजा , डायटीशियन* ने संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

*इस अवसर पर क्लब के सभी सीनियर सदस्य एवं नए सदस्य उपस्थित थे।*

कार्यक्रम हेल्थकेयर पार्टनर *एलीट मेडसिटी* एवं फिटनेस पार्टनर *हाउस ऑफ पिकल* के सहयोग से संपन्न हुआ।

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड, दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। आयोजन में क्लब अध्यक्ष *रोटे. प्रमोद अग्रवाल*, सचिव *रोटे. रौनक साव* की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *