सकरी का सुरेश काफ़ी हाउस सील, गंदगी के कारण सील, अलुगुंडा जप्त, गंदगी परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई।

 बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम सकरी स्थित सुरेश कॉफी हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में अनहाइजीनिक दशा में खाद्य पदार्थ निर्माण करने, फर्स गिला एवं साफ सफाई नहीं पाए जाने, दीवार में जाला लगने खाद्य पदार्थ निर्माण कर सही तरीके से नहीं रखने, पेस्ट कंट्रोल नहीं कराने, मेडिकल जांच नहीं कराने तथा पूर्व में जारी सुधार सूचना का जवाब नहीं देने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर फर्म को सुधार करने तक बंद कराया गया। मौके पर फर्म से आलू गुंडा का नमूना लेकर जांच हेतु भेजा गया। इस कार्यवाही के दौरान  आर आर देवांगन अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविषा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रतीक तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। आगे की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *