बिलासपुर। पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल परिवारिक कारणों से छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे फलस्वरूप उन्होंने जिला जीपीएम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं बिलासपुर में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मलित नहीं हो पाने के फलस्वरूप उन्होंने आग्रह पूर्वक अपना नाम आमंत्रण पत्र में शामिल नहीं करने को कहा है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने दी।
विधायक अमर अग्रवाल के राज्योत्सव में अतिथि नहीं बनने को लेकर कई तरह की अटल भी लगाई जा रही है, राजनीति में कोई भी घटना सामान्य नहीं होती, विधायक अमर अग्रवाल के राज्योत्सव में नहीं जाने को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है, परिवारिक कारणों से खुद को राज्य सरकार के राज्योत्सव से अलग रखने के फैसले से विधायक चर्चा में है, राज्य सरकार ने सम्मान स्वरूप विधायक अमर अग्रवाल को राज्योत्सव के उदघाटन के लिए जीपीएम का मुख्य अतिथि बनाया था, लेकिन पारिवारिक कारण से विधायक उसमें शामिल नहीं होंगे।