बिलासपुर, सकरी हत्याकांड में पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है उनको निर्दोष बताते हुए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंच गए , घंटों ये लोगो एसपी से मिलने के लिए खड़े रहे , एसपी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच होगी , मामला अब कोर्ट में चला गया है , कोर्ट तथ्यों के आधार पर सुनवाई करेगा । एसपी ने ग्रामीणों की मांग पर टी को मामले कार्रवाई के निर्देश दिए है , आरोपी प्रदुमन श्रीवास ने बताया कि घायल को सरपंच बलराम पटेल के कहने पर तीनों आरोपी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने उनको ही हत्या का आरोपी बना के जेल भेज दिया , महिलाएं पुलिस की कार्रवाई से बेहद नाराज थी, सकरी के लड़कों ने लोगो के घरों में तोड़ फोड़ किया लोगो से मारपीट की जिसके बाद जवाब में लोखंडी के लोगो ने उनको भगाया। एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे।