यादव समाज के 200 वरिष्ठजनों का किया सम्मान, विष्णु यादव ने कहा-यादव समाज की वास्तविक जनगणना जरूरी। *

Oplus_16908288

बिलासपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज यादव भवन इमली पारा में सर्व यादव समाज देशहा यादव समाज तथा यादव कल्याण समिति के तत्वाधान में यादव समाज के 200 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता तथा युवाओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कियागया। समाज के आज काफी संख्या में समाज की महिलाओं बच्चों तथा युवाओं ने जन्माष्टमी उत्सव के इस कार्यक्रम में शामिल होकर एकता पर जोर दिया । इस अवसर पर यादव समाज के 200 वरिष्ठ जनों को श्रीफल साल तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित कियागया। जनप्रतिनिधियों का सम्मान, महिलाओं, बुजुर्गों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले यादव समाज के युवाओं महिलाओं बच्चों को भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और अपना योगदान देने वाले युवाओं को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित कियागया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यादव समाज के वरिष्ठ रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक डॉक्टर कालीचरण यादव, सर्व यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद विष्णु यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी वरिष्ठ जनों महिलाओं बच्चों युवाओंका सम्मान किया तथा यादव समाज की एकता तथा अनुशासन पर जोर दिया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनु यादव, मंतराम यादव, बुधराम ,यादव, मनीराम यादव, अशोक यादव , रामलाल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा है कि हमारा यादव समाज अलग-अलग वर्ग में बंटा हुआ है, इसलिए यादव समाज की वास्तविक गणना नहीं हो पा रही है। इसलिए सभी वर्गों के नाम के आगे यादव लिखा होना जरूरी है , समाज की एकता पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि यादव समाज के कई संगठनों ने भी यह मांग रखी है कि जब जाति जनगणना हो तब हर वर्ग के नाम के सामने यादव लिखा जाए जाति में यादव लिखा जाए। , समाज की वा वास्तविक की जानकारी होगी। । आज अतिथियों के द्वारा 200 से अधिक यादव समाज के वरिष्ठ जनों महिलाओं को स्मृति चिन्ह, श्रीफल साल से सम्मानित किया गया। डॉक्टर कालीचरण यादव ने महिलाओं तथा बच्चों के इस कार्यक्रम को सफल बनाने जोर दिया और कहा कि यादव समाज आज एकजुट होकर यादव समाज की गरिमा को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर समाज के जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कुर्सी दौड़,निबंध लेखन प्रतियोगिता बच्चों में डास प्रतियोगिता ,वेशभूषा प्रतियोगिता तथा तथा राधा कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता में भी शामिल होने वाले बच्चों को आकर्षक पुरस्कार दिए। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गेश यदु, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव ,रामचंद्र यादव ,तेरस यादव ,  राम यादव, जसवंत यादव,विजय यादव, घुरउयादव ,लखन लाल यादव ,भरत यादव ,बबलू यादव, चंद्रिका यादव ,दुर्गा यादव ,विजय यादव ,महेंद्र यादव, संतोष यादव ,छोटू यादव, रामलाल यादव, नंदू यादव ,राजकुमार यादव ,विष्णु यादव संतोष यादव कन्हैया यादव, प्रेमलाल यादव ,भागीरथी सनत बलिराम, गंभीर यादव, अशोक यादव, श्याम गुरु जी, रमेश यादव, भुरू यादव, गणेश ,लक्ष्मी यादव ,अशोक यादव कन्हैया, नंद कुमार, समीर यादव, विक्की यादव, सुनील यादव नरेंद्र यादव,चंद्रशेखर ,किशोर यादव, भूषण यादव ,टीकाराम ,शैलेंद्र यादव ,मंजीत यादव ,रामकुमार यादव, भागवत यादव ,आयुष यादव , पुकार ,दक्ष , अक्षत अनिल ,सतीश यादव के अलावा महिलाओं में प्रमुख रूप से पार्षद मनोरमा विजय यादव, प्रियंका यादव ,रेवती यादव ,बीना यादव, अन्नपूर्णा यादव ,दीपा यादव , सुनीता यादव, मालती यादव, राखी ,गिरजा यादव कामिनी, किरन ,रेखा यादव, सविता सुरेखा तथा मंजू यादव समेत काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे कार्यक्रम में शामिलहुए । कार्यक्रम के अंत में महिलाओं तथा युवाओं के बीच मटकी फोड़ का आयोजन किया गया और आंख में पट्टी बांधकर यादव समाज के महिलाओं ने मटकी भी फोड़ी और आकर्षक ईनाम प्राप्त किया। विष्णु यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया और आने वाले समय में यादव समाज के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

*प्रियंका यादव देशहा यादव समाज की महिला विंग की अध्यक्ष मनोनीत *

 यादव समाज के जन्माष्टमी कार्यक्रम में आज समाज के वरिष्ठ जनों तथा सभी के सुझाव , अनुशंसा पर प्रियंका यादव को देशहा यादव समाज महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिले में महिलाओं को जागरूक करने तथा सामाजिक भागीदारी करने के लिए यादव समाज ने प्रियंका यादव के नाम का ऐलान किया है और इस नियुक्ति से महिलाओं में काफी हर्ष है और सभी महिलाएं एक जुट होकर प्रियंका यादव को सामाजिक कार्य में आगे बढ़ाने के लिए योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *