बिलासपुर, पीसीसी अध्यक्ष ने झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट के फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि इस फैसले से कांग्रेस को न बस्तर दोनों को न्याय नहीं मिला , भाजपा के इशारे पर इसमें दोषी तत्कालीन सीएम और गृह मंत्री को बचाने का काम किया गया, छोटे नक्सली पकड़ाए और और बड़े बच गए , लगातार सुनने में आ रहा है कि झिरम के दोषी नक्सलियों ने समर्पण किया कांग्रेस इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगी, तत्कालीन सरकार द्वारा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा नहीं दी गई , जबकि गरियाबंद में पहले हमला हुआ फिर भी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा सरकार ने नहीं दी। हम नेता और जवान शहीद हुए लेकिन भाजपा नेताओं को बचाते हुए कांग्रेस को न्याय से वंचित किया गया।