बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेलतरा विधानसभा के तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे, बहतराई स्टेडियम में बड़ा आयोजन किया गया है,विधायक सुशांत शुक्ला ने तीजा तिहार के उपहार स्वरुप सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विधानसभा की महिलाओं को आमंत्रित किया है, दस हजार से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी, कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित है महिलाएं ही मंचस्थ होंगी कार्यक्रम का आयोजन उन्हीं के द्वारा होगा, महिलाओं को आगे करके सम्मान देने विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम रखा है , पिछले साल भी तीजा तिहार का इसी तरह का आयोजन किया था जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई थी।