बिलासपुर 28 अगस्त 2026 को एलायंस एयर की फ्लाइट 9i613 (VT-UDA) दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया । विमान में कुल 37 यात्री एवं 04 क्रू मेंबर सवार थे । सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर को रनवे पर उतारकर सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। इस घटना के पश्चात् बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को अलाइंस एयर द्वारा रद्द कर दिया गया।