बिलासपुर – नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता,आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम,प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार रायपुर जिले के महादेव घाट (थाना डी.डी. नगर) की निवासी सुश्री मोनिका यादव के नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता होने की सूचना मिली है।
– संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में यदि किसी के पास भी कोई जानकारी हो, तो उसे तुरंत प्रशासन से साझा करें।
– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि नेपाल में बाढ़ का भारी कहर है। इसमें हमारे देश और प्रदेश से भी कुछ लोगों के मिसिंग होने का समाचार है। हम संवेदना व्यक्त करते हैं। और हम लोगों ने यहां एक कंट्रोल रूम बनाया हुआ है, एक नंबर भी जारी किए हैं। किसी को भी किसी तरह की आवश्यकता होगी, तो उस नंबर पर अवगत कराएंगे। निश्चित रूप से सरकार उनके सहयोग के लिए खड़ी है।*