ईद-ए -मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकलने वाले बाइक.पैदल जूलूस का सत्यम चौक मे जावेद मेमन अगुवाई मे मस्जिदों की इमामों की गुलपोशी पहनाकर किया गया इस्तकबाल।
ईद-ए -मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकलने वाले बाइक.पैदल जूलूस का सत्यम चौक मे जावेद मेमन अगुवाई मे मस्जिदों की इमामों की गुलपोशी पहनाकर किया गया इस्तकबाल।
बिलासपुर ,जुलूस मे शामिल बड़े बुजुर्ग बच्चों को बिस्कुट .चाकलेट.पानी मिठाई वितरण किया गया। सत्यम चौक में जिला प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए कौमी एकता का संदेश देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जावेद मेमन की अगुवाई में मस्जिद के इमाम ओर समाज के बुजुर्ग का स्वागत किया गया। जावेद मेंमन ने कहां है कि बिलासपुर की परंपरा बरसों से सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में भाईचारा का संदेश देते हुए आज ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में जुलूस निकाला गया है। सत्यम चौक से जुलूस प्रारंभ हुआ। जिसमें बच्चे . बुजुर्ग एवं समाज के प्रमुख काफी संख्या में शामिल हुए। जूलूस मे शामिल बिलासपुर के लोगों को बधाई देते हुए पुर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समाज सेवी जावेद मेमन ने कहा है कि पैगम्बर साहब ने जो संदेश पूरी मानवता के लिए दिया है,वह वर्तमान मे भी पूरी दुनिया के लिए सार्थक एवं अनुकरणीय है,इसी पैगाम से शांति और सदभाव कायम मानव समाज मे कायम हो सकती है। जावेद मेमन ने सभी आयोजको से आव्हान किया है कि इस खुशी के मौके पर बिलासपुर में भाई चारे एवं सदभावना की मिशाल पेश करें ,जो पैगम्बर साहब ने दुनिया को दिया है ।आज जूलूस का स्वागत करने .विनय वैधे.अयाज खान.रिजवान खान. रवि गेडाम वकार खान.नदिम खान कैफ मेमन कैफ खान अरशद खान शिव यादव उपस्थित थे। सत्यम चौक में आज पैदल जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह चौक चौराहों पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस का विभिन्न कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया।