सराफा व्यापारी ने चोरी का जेवर बेचने आए चोर को पकड़वाया।

जिम्मेदार व्यापारी की सजगता से चोरी का माल बरामद

थाना सीपत क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी में रतनपुर के साईं ज्वेलर्स, बड़ीबाजार के संचालक श्री संतोष सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्री संतोष सोनी द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति के गहने बेचने जब दुकान में आया तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उनकी सजगता एवं सहयोग के फलस्वरूप पुलिस को चोरी की घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए तथा चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी में सफलता मिली।

 संतोष सोनी ने एक जिम्मेदार व्यापारी होने के साथ-साथ जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने का परिचय देते हुए पुलिस का सहयोग किया। उनकी तत्परता और सजगता निश्चित रूप से अन्य व्यापारियों एवं नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक है।

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों एवं सराफा व्यापारियों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। नागरिकों की सजगता एवं पुलिस के साथ सहयोग से अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *