तीर्थ से लौटे धरम लाल, सवन्नी, रजनीश की पुजा अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

*सावन के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम और माँ कामाख्या के दर्शन कर लौटे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं भूपेंद्र सवन्नी , बिलासपुर स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सावन के पावन अवसर पर देवघर (झारखंड) स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम तथा गुवाहाटी (असम) स्थित माँ काली एवं माँ कामाख्या देवी के दर्शन कर  अपने गृह ग्राम परसदा आगमन पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्री कौशिक ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सावन मास में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और शक्ति पीठ कामाख्या में दर्शन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

गृह आगमन से पूर्व परंपरा के अनुसार विधि-विधान के साथ भैरव महाराज की विदाई पूजा संपन्न की गई। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रा की निर्विघ्न पूर्णता के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्री कौशिक को बधाई दी। श्री कौशिक ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह स्नेह ही मेरी ऊर्जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *