ई पुलिसिंग में बिलासपुर प्रदेश में फर्स्ट, एस एस पी रजनेश सिंह बोले बिलासपुर पुलिस को इस काम के लिए दी बधाई ,बोले अब नहीं मिलेगी तारीख पे तारीख, सिविल पहला थाना जंहा ई रिपोर्ट शुरू।
ई पुलिसिंग में बिलासपुर प्रदेश में फर्स्ट, एस एस पी रजनेश सिंह बोले बिलासपुर पुलिस को इस काम के लिए दी बधाई ,बोले अब नहीं मिलेगी तारीख पे तारीख, सिविल पहला थाना जंहा ई रिपोर्ट शुरू।
बिलासपुर , बिलासपुर पुलिसिंग हाईटेक हो गई है, अब लोगो को तारीख पर तारीख नहीं मिलेगी , गवाह से लेकर बिसरा, फॉरेंसिक, पीएम रिपोर्ट, मेडगोलीगल रिपोर्ट सब ई रिपोर्ट यहां तक समंस अब वॉट्सएप के जरिए तमिल होगा समंस देने वाला आग कोई पुलिस कर्मी गया तो उसकी फोटो अपलोड करेगा, ई गवाही के लिए एसपी ऑफिस, कलेक्टर ऑफि टीसमेत छह जगह तय की गई , तोरवा टी आई ने पहले दिन ई गवाही बलराम पुर में अपने थाने से ऑनलाइन दी एसपी रजनेश सिंह ने प्रेस वार्ता में इस उपलब्धि के लिए बिलासपुर के पुलिस कर्मियों को बधाई दी है कहा कि सभी कर्मियों ने इसमें इंटरेस्ट दिखा या और काम किया बिलासपुर दूसरे नम्बर पर है लेकिन मालखाना और डीजी आई जी डेसबोर्ड में पहले नम्बर पर है सिविल लाइन थाने में इरिपोर्टिंग की शुरुवात भी हो गई टी आई किशोर केवट ने रिपोर्ट पर ई साइन किए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह की देखे रेख में सिविल लाइन में त्वरित ई रिपोर्टिंग शुरू हुई, ए एस पी मधुलिका सिंह इस मामले में नोडल है ।
एस एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ई पुलिसिंग से अब न्यायालय में भी मामले मुकदमे निपटाने में देरी नहीं होगी समय पर सब कार्रवाई ई पुलिसिंग से एक क्लिक पर होगी।
नवीन अपराधिक कानून के अंतर्गत विभिन्न पोर्टलों में जिलें की वर्तमान स्थिति
01. मालखाना एंट्री जिलें के थानों द्वारा 131957 प्रकरणों को सीसीटीएनएस के मालखाना में आनलाईन एंट्री किया गया है। वर्तमान में जिला 01 नंबर पर है।
02. डीजी/आईजी डैशबोर्ड: जिलें के थानों से प्रति सप्ताह डीजी / आईजी डैशबोर्ड में 26607 एंट्री किया गया है। वर्तमान में जिला 01 नंबर पर है।
03. मेडलिपर :- जिलें से 2543 एमएलसी एवं 179 पीएमआर के लिए कुल 2722 मेडलिपर पोर्टल पर भेजी गई है जिसमें से एमएलसी की 401 रिपोर्ट एवं पीएमआर की 72 रिपार्ट प्राप्त हुई है। वर्तमान में जिला 02 नंबर पर है।
04. न्यायालय निर्णय पत्रक (IIF6): जिलें में 16110 न्यायालय निपटान फार्म को सीसीटीएनएस में ऑनलाईन एंट्री किया गया है। वर्तमान में जिला 02 नंबर पर है।
05. ई-साक्ष्य: कुल 13737 प्रकरण में एसआईडी बनाया गया है जिसमें 9656 प्रकरण को एफआईआर से लिंक किया गया है। वर्तमान में जिला 02 नंबर पर है।
06. ई-प्रोक्सिक्यूशन :- जिलें में कुल 1081 प्रकरणों में प्रोक्सिक्युशन हेतु डीपीओ कार्यालय ऑनलाईन भेजी गई है वर्तमान में जिला 02 नंबर पर है।
07. ई-एफएसएल :- जिलें में अपराध से संबंधित 349 प्रकरणों में फारेंसिक जांच हेतु ई-एफएसएल भेजी गई है एवं सीसीटीएनएस के द्वारा ऑनलाईन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। वर्तमान में जिला 04 नंबर पर है।
08. ई-साईन एफआईआर एवं ई-साईन चार्जशीट अपलोड जिलें में 311 ई-एफआईआर एवं 349 ई-चार्जशीट कुल 660 प्रकरणों कों अपलोड किया गया है। वर्तमान में जिला 04 नंबर पर है। जिले के समस्त थानों को ई-पेन वितरण किया गया है।
09. ई-समंस : माननीय न्यायालय से 537 ई-संमस प्राप्त हुई है जिसमें 468 को एलोकेटेड कर 421 ई-संमस को कम्प्लाईड किया गया है।
10. वीसीएनबी (VCNB) :- सीसीटीएनएस में जिलें के समस्त गांवों का नाम (842) एंट्री पूर्ण कर लिया गया है जिसमें कुल 7001 आरोपी का नाम एंट्री किया गया है वर्तमान में जिला 07 नंबर पर है।
11. बीएनएस 60/90 दिवस :- 01 जुलाई 2024 से आज दिनांक तक कुल 19125 प्रकरण दर्ज की गई है जिसमें 15361 (80.32%) का चार्जशीट पूर्ण किया गया है। वर्तमान में 19% प्रकरण ही लंबित है।
2. न्याय श्रुति न्याय श्रुति वीडियों कांफ्रेसिंग के संबंध में दिनांक 04.08.2026 जिला कोर्ट बिलासपुर और थाना सरकंडा से वीडियों कांफ्रेसिंग की टेंस्टिंग सफलतापूर्वक किया गया है।