बिलासपुर ,बिलासपुर में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पनीर एनालॉग में प्रतिबंध के परिपालन में थोक, फुटकर, निर्माता, डेयरी पदार्थ का बैठक लेकर प्रतिबंध के संबंध में जानकारी प्रदान कर विक्रय या निर्माण नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अलग अलग फर्मों में सघन जांच की जा रही है, अभी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया है। जांच के दौरान साइलेस्टिस रेस्टोरेंट, से पनीर का नमूना भी लिया गया है। आगे रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।