अमृतसर से पकड़ा गया अंतरराज्यीय हेरोइन (चिट्टा) का मुख्य सप्लायर, बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा।

:

ACCU बिलासपुर एवं थाना सकरी की सयुंक्त कार्यवाही
इंड टू इंड विवेचना के तहत बिलासपुर में हेरोइन सप्लायर को अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार

बिलासपुर।  ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट और मुस्तैदी के बल पर पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) के एक बड़े अंतरराज्यीय मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी -रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू (उम्र 40 वर्ष) पिता सरदार सतपाल सिंह निवासी महेंद्रा एवेन्यू, सुल्तान विंड, थाना सुल्तान विंड, अमृतसर (पंजाब)

कार्रवाई का विवरण और मुख्य कड़ियां:

⏩ थाना सकरी क्षेत्र में पहले पकड़ा गया था ड्रग पेडलर करीब एक सप्ताह पूर्व (दिनांक 24.10.2025) को बिलासपुर पुलिस टीम ने उसलापुर बाजार के पास से आरोपी दीपक वालिया (उम्र 32 वर्ष, निवासी अमृतसर, हाल मुकाम उसलापुर बिलासपुर) को रंगे हाथों पकड़ा था। उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब ₹2,50,000) और ₹10,500 नगद जब्त किए गए थे। उसके खिलाफ थाना सकरी में नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) की धारा 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। तथा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त आरोपी से पूछताछ और तकनीकी इनपुट से खुला राज पकड़े गए ड्रग पेडलर दीपक वालिया से कड़ाई से पूछताछ और बिलासपुर साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर यह खुलासा हुआ कि बिलासपुर में खपाए जा रहे इस नशे का मुख्य तार अमृतसर के मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू से जुड़ा हुआ है।

⏩ उक्त आरोपी को पंजाब में दबिश देकर की गई गिरफ्तारी- एसएसपी श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सकरी की एक विशेष टीम अमृतसर (पंजाब) रवाना की गई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को धर-दबोचा गया, जिसे बिलासपुर लाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सकरी में NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

इस महत्वपूर्ण और सफल कार्रवाई में ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे, ए.एस.आई. सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वरधर दीवान तथा ए.सी.सी.यू. के आरक्षक राकेश यादव व रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के व्यापार में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ ‘एंड-टू-एंड’ (शुरुआत से अंत तक) विवेचना कर पूरी चेन को ध्वस्त किया जाएगा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *