बिलासपुर, राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र यादव आज जिले के युवा कांग्रेस चुनाव में पैतरा दिखाएंगे हलाकि अंदर अन्दर देवेंद्र यादव पहले ही अपना चल चुके है , महंत और भूपेश खेमे से अलग देवन्द्र यादव जिले में अपना खेमा खड़ा करने में कामयाब हो गए है , जिले में भूपेश और महंत खेमे का कब्जा है ऐसे देवेंद्र यादव ने अपना जिला अध्यक्ष बना कर अपनी ताकत दिखाई है अब युवा कांग्रेस के माध्यमतसे जिले में मजबूत पकड़ बनाना चाहते है , लोक सभा में कांग्रेसियों के विरोध के चलते हार गये अंदरूनी लड़ाई में देवेंद्र यादव पस्त हो गए, लेकिन बहुत जल्दी राष्ट्रीय सचिव तक पहुंचने वाले देवेंद्र के साथ ऊपर में अच्छी पकड़ दर्शाती है, भिलाई से बिलासपुर लोक सभा का चुनाव लड़ने आना भी देवेंद्रकी राजनीतिक ऊपर की पकड़ को दिखाता है , भूपेश बघेल के सपोर्ट से देवेंद्र यादव राजनीति में मजबूत हुए लेकिन आज इगो की लड़ाई के कारण अलग हो गए हैं, हालांकि राजनीति ऐसी ही होती है , इसके पीछे ऊपर के किसी नेता का प्रश्रय भी हो सकता है।,बहरहाल जिले में अपनी पकड़ बनाने में देवेंद्र यादव बिलासपुर में रात रुक कर समीकरण परखेंगे, देवेंद्र यादव अभी मेच्योर नेता नहीं है लेकिन कोशिश जारी है।