रायपुर पुलिस के नाक के नीचे चोर गिरोह, , ताकते रह गई रायपुर पुलिस, बिलासपुर पुलिस ने किया रायपुर के चोर गिरोह से सात लाख का माल जप्त, , नए कप्तान दीपक झा कर रहे ईमानदारी से काम तो आ रहा रिजल्ट ,लेकिन रायपुर पुलिस..

बिलासपुर- थानों में फेरबदल के असर दिखने लगा है नए कप्तान दीपक झा ने शनिप रात्रे को सिविल लाइन का प्रभारी बनाया आते ही सिविल लाइन की नाक ऊंची कर दी ।रायपुर के शातिर चोरों को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है। तीन चोर रायपुर से बिलासपुर आ कर चोरी करते और माल रायपुर में रख कर चोरी का माल खपाते थे। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 9 चोरी के मामले में आरोपियों गिरफ्तार किया गया है,आरोपियों से सात लाख माल पुलिस ने जप्त किया है सिविल लाइन और साइबर की टीम ने आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। खमतराई इलाके के रहने वाले शातिर चोर गिरोह के सृजन शर्मा और रामेश्वर बंजारे को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा है ,आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कलीम खान,एएसआई मनोज नायक, एसआई मोहन साहू, निर्मल सिंह,कुवँर साय, सरफ़राज़ , तरुण, दिनेश, सोनू,दिनेशकांत, देवेंद्र, बलबीर, आशीष,चंद्रहास , जलेश्वर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *