बिलासपुर- जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ सायकल रैली को जोरदार समर्थन मिला कांग्रेस के साथ लोगो ने भी समर्थन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लच्छेदार भाषण याद है ।न खाऊंगा न खाने दूंगा क्योकि वो और उनके उद्योगपति दोस्त खा रहे है जनता नही , लोग अब कोरोना के कारण नही भूख से मरेंगे।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आज सबसे ज्यादा टैक्स केंद्र सरकार ने लिया है कोरोनाकाल में केंद ने पेट्रोल डीजल से साढ़े चार लाख करोड़ कमाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार मंहगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है आज हर आदमी त्रस्त है। कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अडानी और अम्बनी के इशारे पर चलने वाली सरकार को आम आदमी चिंता नही है अम्बनी के जो पेट्रोल पंप बंद थे को मोदी सरकार आने के बाद खुल गए, हवाई जहाज का पेट्रोल भी प्रधानमंत्री मंन्त्री के दोस्त बेच रहे है ,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि इस सरकार को आम आदमी से कोई लेनादेना नही है। कांग्रेस जनता के साथ है लड़ाई जारी रहेगी। प्रमोद नायक और विजय केशरवानी ने भी महंगाई ,मोदी और बीजेपी को जमकर कोसा।

