लखासार सेवा सहकारी समिति में अनियमितता , प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए गए।

बिलासपुर तखतपुर जुलाई।

उप आयुक्त, सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, बिलासपुर ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित लखासार (विकासखंड तखतपुर) में खाद वितरण में कथित अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

30 जून 2026 को जारी आदेश में समिति के प्रभारी प्रबंधक भागवली यादव तथा कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार कौशिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तखतपुर के प्रतिवेदन, किसानों की शिकायतों तथा सहकारिता विस्तार अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।

जांच में आरोप है कि शासन द्वारा जारी उर्वरक वितरण दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। आदेश के अनुसार एक किसान को उसकी वास्तविक पात्रता से अधिक भूमि के आधार पर 50 बोरी यूरिया का वितरण किया गया, जो नियमों के विपरीत पाया गया।

उप आयुक्त ने आदेश में तत्काल प्रभाव से भागवली यादव को प्रभारी प्रबंधक के प्रभार से हटाने तथा विनय कुमार कौशिक को कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित प्राधिकृत अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने के लिए कहा गया है।

यह कार्रवाई सहकारी समितियों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।दिलीप तोलानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष…
Cresta Posts Box by CP