कोटा विधानसभा के सरपंच , जनप्रतिनिधियों ने पंचायत वेब सीरीज के प्रधान रघुवीर यादव का किया सम्मान।

बिलासपुर . अग्रज नाटक दल द्वारा आयोजित चार दिवसीय योगेश स्मृति नाट्य समारोह में भाग लेने एवं नाट्य मंचन करने बिलासपुर पहुंचे भारत के प्रसिद्ध नाट्य कर्मी एवं पंचायत वेब सीरीज में प्रधान;सरपंचद्ध का रोल करने वाले रघुवीर यादव पहुंचे थे सिम्स ऑडीटोरीयम में प्रसिद्ध नाटक पियानों के मंचन के बाद रघुवीर यादव का आयोजको द्वारा कला रत्न बिलासपुर नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया इसी दौरान डॉ. अजय श्रीवास्तव के प्रयास से कोटा विधानसभा क्षेत्र के सरपंचगण ब्लॉक अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी के साथ सुश्री सुकृता पोर्ते सरंपच ग्राम पंचायत खैरा धर्मेन्द्र सिंह राजपुत उपसरपंच कृष्णा साहू पंच रामजी राज सत्यपाल पोर्ते जयराज दीक्षित बाबा सोनी संजू चौहान गुरूदास मानिकपुरी आदि ने मुलाकात की एवं रघुवीर यादव का सम्मान किया।

मुलाकात के बाद सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वेब सीरीज देखने के बाद रघुवीर यादव  से प्रत्यक्ष मुलाकात करना सुखद अनुभव रहा। सरपंच गणो ने अग्रज नाट्यदल एवं डॉ.अजय श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि रघुवीर यादव सिनेमा जगत एवं दूरदर्शन धारावाहिक एवं वेब सीरीज के ख्याति प्राप्त नाम है। मैसी साहब लगान सलाम बाम्बे रूदाली और न्यूटन जैसी फिल्मो में उनकी भूमिका राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई। सर्वश्रेष्ट अभिनेता का पुरूस्कार भी प्राप्त कर चुके है। धारावाहिक मुंगेरी लाल के हसीन सपने में उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है। हाल ही के दिनो में बेहद लोकप्रिय पंचायत वेब सीरीज में उनकी भूमिका प्रधान जी के रूप में सहज एवं यर्थाथवादी अभिनय ने युवा पीढ़ी के दिलो में अपनी जगह बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक…
Cresta Posts Box by CP