ब्रेकिंग,अमाली कोल वाशरी के खिलाफ आंदोलन मे शामिल होंगे बैज ।

कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत अमाली मे मेसर्स विराज अर्थ फ्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोल वाशरी खोली जा रही है जिसकी जन सुनवाई 19 जून को रखी गई थी जिसमे प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों ने एक स्वर मे कोल वाशरी खुलने का विरोध किया था

इस जन सुनवाई मे कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ग्रामीणों के साथ कोल वाशरी नहीं खुलने के पक्ष मे थे किन्तु कोल वाशरी के संचालकों द्वारा बाहर से गुंडे बुलवाकर प्रभावित क्षेत्र के बाहर के लोगों को बुलवाकर हो हंगामा कर झूठा जन समर्थन कराया गया जिससे ग्रामीणों मे बहुत नाराजगी थी इस पुरे मामले की जानकारी लेकर संदीप शुक्ला नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिलने पंहुचे और बताया की किस तरह नियमों को ताक मे रखते हुए जन सुनवाई कराई गई

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की जिला अध्यक्षओं के प्रशिक्षण के पश्चात् ग्रामीणों की भावनावों के अनुरूप कोल वाशरी नहीं खुलने के आंदोलन मे शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का दिया संदेश, विद्यार्थियों को…
Cresta Posts Box by CP