*प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
डिप्टी सीएम साव बोले कांग्रेस विकास नहीं करना चहती, राहुल की सलाह कोई नहीं मानता जिस मामले को मुद्दा बनाते है वही उड जाता है।
बिलासपुर, 15 जून 2026/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा जनता के विश्वास, पारदर्शी शासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर आधारित रही है, जिसके कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी को लगातार तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिला है। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री दीपक ठाकुर एवं श्रीमती हर्षिता पांडे भी उपस्थित थीं।
श्री साव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सरकारी सहायता सीधे हितग्राहियों तक पहुंची है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिला है, वहीं रेलवे के विद्युतीकरण और वंदे भारत ट्रेनों ने आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति दी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी को भी सशक्त किया है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और बढ़ते विदेशी निवेश ने विश्व समुदाय के भारत पर बढ़ते विश्वास को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट हमारी सरकार ने बनाया है नाइट लैंडिंग हमारी सरकार ने शुरू किया आगे भी विकास की जिम्मेदारी हमारी ही।