बिलासपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने महंगाई लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि मोबाईल और मोदी दोनो की तासीर एक है कभी भी नेटवर्क से बाहर हो जाते है। कभी कभी लग भी जाता है। पेट्रोल डीज़ल का रेट बढ़ने के कारण सामान के परिवहन का रेट बढ़ा है।लोगो पर आर्थिक बोझ बढ़ा है ।पेट्रोल डीजल के कारण लोगो ने आना जाना कम कर दिया है, गरीब और आम आदमी परेशान है कांग्रेस लगातार ब्लॉक स्तर से लेकर शहर तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन केंद्र पर इसका असर नही हो रहा है। रायगढ़ से लौटते वक्त महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है जनता आहत है पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मंडल में छत्तीसगढ़ को जगह नही मिलने पर भी कहा कि मोदी सरकार ने एक भी सांसद को मंन्त्री के काबिल नही समझा इससे छत्तीसगढ़ की जनता की भावना आहत हुई है।

