बिलासपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट बचाओ–देश बचाओ के अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री मोहन मरकाम 21 अक्टूबर को बिहार जाते समय कुछ समय के लिए बिलासपुर में रुके और कांग्रेसजनों से मुलाकात किये,प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी एवं ऋषि पांडेय ने हाई कोर्ट के पास मरकाम का स्वागत किये , मरकाम ज को वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बिहार के पांच ज़िले औरंगाबाद,गया,बिहार शरीफ एवं जहानाबाद के पर्यवेक्षक बनाये गए है।
कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ के अभियान को गंभीरता से ले रही है इसलिए हट जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, देश भर में इस अभियान में कांग्रेसी अभियान में कितनी भागीदारी और दमदारी से इसमें कांम कर रहे है इसकी रिपोर्ट ये पर्यवेक्षक हाईकमान को देंगे, नेताओं का रिपोर्ट कार्ड भी इस अभियान की भागीदारी के बाद बनेगा।