अशिक्षा और सामाजिक विकृति,शादी शुदा औरत की अय्याशी के कारण हत्या, परिवार तबाह, पत्नी की हरकत के कारण शिक्षक पति बन गया हत्यारा।

विवाहेत्तर प्रेम संबंध बना हत्या का कारण 

 एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को लिया गया अभिरक्षा में  

 सकरी पुलिस की तत्परता से अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटो के अंदर आरोपियो को लिया गया अभिरक्षा में 

 

नाम आरोपीगण –01- शिव कामले पिता पंचराम कामले उम्र 49 वर्ष निवासी म न 106 हाउसिंग बोर्ड कालोनी सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर, स्थायी निवासी ग्राम राजपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

02-विधि से संघर्षरत बाल

बिलासपुर ,प्रार्थी जितेन्द्र कुमार बघेल पिता सुरेश कुमार बघेल उम्र 32 साल निवासी ग्राम राम्हेपुर वार्ड क्रमांक 03 जैतखाम के पास पोस्ट गोडखाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  30.05.2026 को उसका छोटा भाई दावेन्द्र सुबह 09/00 बजे घर से अपने मोटर सायकल सी जी 28 यू 9811 में बिना बताये निकला था । दोपहर 03/00 बजे उसके मौसी का लड़का मंजीत रात्रे द्वारा फोन कर बताया कि ग्राम सैदा हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली रीना कामले नाम की महिला ने उसे बताया कि दावेन्द्र कुमार बघेल जो उसके घर दोपहर में आया था तब उसका पति शिव कुमार कामले तथा उसका पुत्र विधि से संघर्षरत बालक दावेन्द्र को घर के उपर के कमरा में बंद कर मार रहे है और नीचे के दरवाजा में ताला लगा दिये है उसे जान से मार डालेंगे तब प्रार्थी अपने चाचा तारन तथा भाई धर्मेन्द्र बघेल के साथ ग्राम सैदा हाउसिंग बोर्ड कालोनी शिव कुमार कामले के मकान को जाकर देखे तो नीचे के दरवाजे में ताला लगा था घर के पीछे खिडकी से उपर के कमरा में जाकर देखे तो प्रार्थी का भाई दावेन्द्र बघेल कमरा में बेड के पास नीचे चित हालत में मरा पडा है प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमाक 52/2026 एवं अपराध क्रमांक 496/2026 पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन)  निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक उमेश साहू थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिव कामले एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफतार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने दो बेटी एक बेटा एवं पत्नी के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित स्वयं के मकान में पिछले एक सप्ताह से निवासरत हैँ. वह सहसपुर लोहारा सिंगारपुर जिला कबीरधाम के मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है. इसकी पत्नी श्रीमती रीना कामले का मायका सूरजपुरा थाना लालपुर में है.जो 02 वर्ष पूर्व छोटी बहन की वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मृतक दावेन्द्र कुमार बघेल पिता सुरेश कुमार बघेल उम्र 30 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना लोरमी के संपर्क में आई, दोनों के बीच तभी से प्रेम संबंध है. एक माह पूर्व इसकी जानकारी आरोपी शिव कामले को हुई तब अपनी पत्नी को इन्होंने उससे संबंध रखने से मना किया और उसका सिम तोड़कर फेंक दिया. 30/05/2026 को रीना कामले को सिम देने के लिए मृतक दावेन्द्र दिन में करीब 12:00 सैदा आया जिसे शिव कामले देख लिया तब अपने विधि से संघर्षरत पुत्र के माध्यम से उसे घर में बुलाकर उसे समझाइए दे रहे थे किंतु वह उसकी पत्नि से दूर रहने के लिए तैयार नहीं था. तब आरोपी शिव कामले एवं उसका विधि से संघर्षरत पुत्र दोनो मिलकर हाथपाई करते हुए दावेन्द्र कुमार बघेल की प्लास्टिक के सुतली और मोबाइल के केवल तार से गला घोटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दिए। आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजने की कार्यवाही की गई जा रही है। आरोपियो के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू एवं थाना सकरी पुलिस के समस्त स्टाफ की सराहनी भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
जनसम्पर्क से जुआ खेलने वाले पुलिस के गिरफ्त मे। आरोपी…
Cresta Posts Box by CP