
जनसम्पर्क से जुआ खेलने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।
आरोपी आम जगह पर हार जीत का जुआ खेल रहे थे।
फड के पास से 03 नग मोसा कीमती 01 लाख की जप्ती।
आरोपियो से 03 नग मोबाईल कीमती 40,000 रूपये की जपती।
52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, कुल नगदी रकम 8090 रू. की जप्ती।
जुआ मे 01 लाख से अधिक मशरूका की बरामदगी।
03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
🔺नाम आरोपीगण – 1. मनीष टण्डन पिता संतराम टण्डन उम्र 32 वर्ष निवासी उडनताल थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. हरीश यादव पिता स्व. मैकूराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
3. लक्ष्मण भारद्वाज पिता आनंद दास भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर
बिलासपुर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर जुआ/सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त किया जा रहा था इसी क्रम ग्राम उडनताल नदी के पास आये दिन जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होती रहती थी कि विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से द 30.05.2026 कोे उडनताल अग्रवाल फार्म हाउस के पीछे नदी के पास कुछ जुआरियान हार जीत का जुआ खेल रहे थे जहाॅ पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों से नगदी 8090 रूपये, 03 नग मो.सा., 52 पत्ती ताश व बोरी फट्टी जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी, 1390 संतोष मरकाम, मुकेश दिव्य का विशेष योगदान रहा।
