प्रदीप सोनी के हत्यारों को 72 घंटे में हो गिरफ्तार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन विधायक अटल श्रीवास्तव।

स्व.प्रदीप सोनी के हत्यारों को 72 घंटे में हो गिरफ्तार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन।

हत्या की सीबीआई करें जांच—अटल श्रीवास्तव

सराफा व्यापारी स्व प्रदीप सोनी का कोटमी बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। श्री अटल श्रीवास्तव स्व प्रदीप सोनी के निवास पहुंच कर परिवारजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेसजनों के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने और सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो कांग्रेसजन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अटल श्रीवास्तव ने कहा पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, राज्य में हत्या डकैती चोरी मारपीट बलात्कर सहित अपराध में लगातार बढ़ोतरी होता जा रहा है नशा का कारोबार जोरो से फल फूल रहा है पुलिस प्रशासन पूरी तरह से असफल हो चुकी है। पुलिस द्वारा अवैध कारोबार करने वाले को संरक्षण दिया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गजमती भानु पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी गुलाब राज बलबीर सिंह अमोल पाठक तेज राजपूत राजेश यादव रवि राय पुष्पराज सिंह नीलनेश जैन निलेश साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन होगा , जिला निर्वाचन…
Cresta Posts Box by CP