बिल्हा में सुशासन शिविर में बिजली, पानी सड़क को लेकर राजेंद्र शुक्ला लगाए आरोप कहा समस्या का निराकरण नही हो रहा

*सुशासन तिहार के नाम से ढकोसला करना बंद करो, आम जन को मुलभुत सुविधा, बिजली, पानी, खाद – बीज गुणवत्तायुक्त सड़के उपलबद्ध कराओ – राजेन्द्र शुक्ला*

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे *सुशासन त्यौहार* आज बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत गोढी मे विकासखंड स्तरीय आयोजित हुआ, इस शिविर मे सरकार की कार्य कुशलता को परखने हेतु जनता के बिच पहुचे क्षेत्रीय कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने ग्रामीणों की आवेदन पर निराकरण नही होना पाया जिससे उन्होंने क्षेत्र मे चल रहे कार्यो के बारे मे जनता के साथ मिलकर सभी विभाग से जानकारी लिये, जिसपर पी एच ई, कृषि व विद्युत विभाग द्वारा किसानो को समय मे पानी, खाद – बीज, बिजली उपलब्ध नही करवाने हेतु व लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नगपुरा से लेकर झाल तक की सडक, मोहदा मोड से मोहदा तक की सड़क निर्माण हेतु संतुष्टजनक जवाब नही मिलने पर “प्रशासन को जनता के बिच मे हि घेरे” जिससे जनता खुद हां – हां जवाब दो के नारे लगाकर सवाल करने लगी।

शुक्ला ने क्षेत्र सहित प्रदेश मे किसान व आमजन को खाद बीज के नाम, पानी की किल्ल्त से या स्वास्थ सुविधाओं मे हो रही लापरवाही को लेकर शासन से जवाब – तलब किया जिससे बौखलाये भाजपाइयों द्वारा माइक को बंद कर दिया गया, जिसपर शुक्ला ने कही की आमजन के नाम से भाजपा शासन द्वारा पूरे प्रदेश मे चलाये जा रहे सुशासन तिहार नामक ढकोसला की पोल खोलने हेतु हमे माइक की जरूरत नही जनता हि हमारी आवाज़ है और आज जनता के पक्ष मे उठे आवाज को दबाने हेतु समय आने पर यही जनता इसका जवाब जरूर देगी, इस दौरान शुक्ला सहित क्षेत्र की जनता व माताओ – बहने ने शराब दुकान बंद करो, अवैध शराब की बिक्री बंद करो, किसानो को बिजली, पानी, खाद – बीज दो, वृद्धजनो को पेंशन व महतारी वंदन की राशि देने हेतु नारे लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*श्रम विभाग के सचिव  हिमशिखर गुप्ता ने की विभागीय काम-काज…
Cresta Posts Box by CP