चलती कार की छत में हैप्पी बर्थ डे, हाइवे पर ,पुलिस ने पकड़ा।

* थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर केक काटने एवं पटाखा जलाकर आतिशबाजी करते 

 हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर कोनी पुलिस की कार्यवाही।

* काले रंग के SCORPIO वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 को जप्त किया गया

*नाम वाहन चालक – अरविंद सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 31 वर्ष कुदुदंड बिलासपुर*

बिलासपुर ,24.05.2026 की रात्रि में वाहन चालक अरविंद सैनी द्वारा अपने महिला मित्र को कालेरंग के SCORPIO वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 मे रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड में तेज व लापरवाही पूर्वक कार के ऊपर मे केक रखकर काटने एवं आतिशबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त वाहन पकड़ कर थाना कोनी लाया गया वाहन चालक अरविंद सैनी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा SCORPIO वाहन से यातायात नियमों का अनुपालन करना स्वीकार किया है। थाना कोनी द्वारा वाहन चालक व उसके महिला मित्र के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*छत्तीसगढ़ की वास्तविक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को दुनिया के…
Cresta Posts Box by CP