
बिलासपुर में नियंत्रक , खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय अभियान के तहत् कुल 13 फल विक्रेता फर्मों का जांच किया गया तथा साफ सफाई रखने, खाद्य पंजीयन कराने, सड़े, गले फल का विक्रय नहीं करने, नियमानुसार ही फल को पकाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जय माता दी फ्रूट भंडार , शनिचरी बाजार से 10 किलो आम और शशि फल भंडार , शनिचरी बाजार, मंडी से 30 किलो आम को खराब होने के कारण नष्टीकरण कराया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया
