
ढाबा में मारपीट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार
आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू किया गया जप्त
आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
ढाबा संचालक एवं आरोपी का सहयोग करने थाना आने वाले के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
नाम आरोपी – सुमीत यादव पिता गोविंद यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही-
01-राजकुमार पमनानी पिता स्व जस्सुमल पमनानी उम्र 52 वर्ष निवासी जबडापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (ढाबा संचालक)
02-उमेश शर्मा पिता लघु शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03-निशान गुप्ता पिता केसरी चंद उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर
बिलासपुर ,प्रार्थी हर्ष पटेल पिता लखन सिंह पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर चौक शीतला मंदिर के पास थाना तारबाहर जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25-05-2026 वह अपने साथी आदित्य साहू एवं आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा खाना खाने गए थे, खाना खाने के बाद वहां से जाने वाले थे उसी समय एक व्यक्ति आदित्य साहू को अनवाश्यक गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर आरोपी सुमीत यादव अपने अन्य 6-7 साथियो गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंडा, पाईप व पत्थर से मारने लगें, आरोपी सुमित यादव द्वारा प्रार्थी के मोबाईल का पटक कर तोड दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपियो को गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमीत यादव पिता गोविंद यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर बहतराई थाना सरकण्डा को ओवर ब्रीज के पास घेरा बंदी कर पकडा गया, आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मिलने पर प्रकरण में 25 आर्म्स एक्ट जोडी गई। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है। ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी एवं आरोपी के सहयोग करने थाना आकर कार्यवाही में व्यवधान करने वाले उमेश शर्मा एवं निशान शर्मा के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगाशा न्यायालय पेश किया गया है।
