सड़क दुर्मेंघटना में रोज जा रही लोगो की जान, तखतपुर में बाइक सवार को बस ने रौंदा,बाइक सवार की मौत।

तखतपुर । दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस क्रमांक CG 10 G 1167 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर की ओर आ रही बाइक क्रमांक CG 10 CC 5520 को बेलसरी के पास बस ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्राम लिदरी निवासी बृज किशोर महादेवा उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, पूर्व सीएमडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल…
Cresta Posts Box by CP