गर्लफ्रेंड के साथ सनरूप खोल कर डांस करते हाइवे में रिल बना रहा युवक गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती बनी सजा।

* थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रायपुर हाईवे मार्ग पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती BMW कार के सन रूप में बैठकर डांस कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पर चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही।

* BMW वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 को जप्त कर विधिवत की जा रही कार्यवाही।

*नाम वाहन चालक – प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 वर्ष निवासी A-21 ओम जोन शुभम विहार मंगला बिलासपुर।*

बिलासपुर ,वाहन चालक प्रतीक लूथर द्वारा अपने BMW वाहन CG 10 CA 3999 में अपने महिला मित्र को बैठाकर रायपुर बिलासपुर हाईवे मार्ग पर तेज व लापरवाही पूर्वक चलती कार में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सन रूप में बैठकर डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त वाहन पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया वाहन चालक प्रतीक लूथर से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अपने BMW वाहन से यातायात नियमों का अनुपालन करना स्वीकार किया है। थाना चकरभाठा द्वारा वाहन चालक अन्य के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*वार्ड 29 संजय गांधी नगर तार बाहर क्षेत्र में भाजपा…
Cresta Posts Box by CP