कोरिया एसपी संतोष सिंह ने किया थाने का निरक्षण, अवैध शराब पर कार्यवाई ।

बिलासपुर-पुलिस अधीक्षककोरिया द्वारा थाना सोनहत और चौकी रामगढ़ का भ्रमण किया। थाने के अधि./कर्म. साफ सुथरा यूनिफार्म में चुस्त दुरुस्त रहने, आम जनता से अच्छा व्यवहार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुवा, सट्टा पर कार्यवाही, सभी स्टाप के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए तथा थाना भवन, शष्टरागार, जप्ती माल, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिए तथा लंबित अपराध के निकाल हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने जनकपुर में व्यापारी प्रकोष्ठ एवं प्रेस से मीटिंग भी ली।

अवैध शराब के संबंध में पतासाजी की गई तथा नरवदिया पति गुलाब पनिका उम्र 45 वर्ष निवासी प्रेमनगर पोड़ी के कब्जे से अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर ले जाते 2 लीटर कीमती ₹300 का पकड़ा जा कर अपराध क्रमांक 92/21 धारा 34(1)(क)आबकारी एक्ट कायम किया गया।

मुखबिर से सूचना मिली की दुबछोला निवासी जीवन सिंह एक बिना नंबर की मो0सा0 हीरो स्पेलेंडर में अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर बिक्री हेतु बसोरपारा ले जा रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी खड़गवाँ द्वारा एक टीम बनाकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर उक्त आरोपी के पास से हाथ भट्टी का बना महुआ शराब 13 लीटर कीमती करीब 1560 ₹ को जप्त कर आरोपी जीवन सिंह के विरुद्ध थाना खड़गवां में अप.क्र.213/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सहायता केंद्र बचरा पोड़ी थाना खड़गवा द्वारा दौरान पेट्रोलिंग के सुचना मिली की ग्राम बचरा पोड़ी निवासी शिवपूजन कुम्हार अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु बचरा पोडी ला रहा है सूचना पर पु.स.के. द्वारा टीम बनाकर घेराबन्दी रेड कार्यवाही कर आरोपी के पास से 04 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब कीमती करीब 400₹ को जप्त कर आरोपी की विरुद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(1)(क ) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना की ग्राम नरकेली में अवैध शराब की बिक्री की जा रही जिस पर थाना बैकुंठपुर के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी लल्ली पनिका पति दिनेश गुप्ता से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब 03लीटर कीमती 400 ₹ लगभग को जब्त कर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर थाना में अप.क्र .131/21धारा 34(1) (क) आब.एक्ट अपराध पंजीबध कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में चरचा पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत ग्राम फूलपुर जाबरपारा का इंद्रकुमार सिंह अवैध हांथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करता है। मुखबिर सूचना पर ग्राम फूलपुर जाबरपारा से इंन्द्रकुमार को पकडा जाकर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब 03 लीटर कीमती करीब 300 रूपये को जप्त किया गया, इसी प्रकार जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम बिशुनपुर रेडी भावना का मार्ट‍िन तिग्‍गा अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करता है। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जो मार्टिन तिग्गा के कब्जे से 03 लीटर अवैध हांथ भटठी से बना महुआ शराब कीमती करीब 300 रूपये का मिला। जिसे जप्त किया जाकर आरोपीयों के द्वारा धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-हाईकोर्ट के आदेश की पालना नही किये जाने पर प्रधान…
Cresta Posts Box by CP