.
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा जी ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर, शहर के चारो ब्लॉक की कमिटी एवम 45 वार्डो के वार्ड अध्यक्ष की अनुमोदित सूची जारी की।
जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने ब्लाक के प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ हर वार्ड में बैठक लेकर वार्ड और बूथ कमेटी के गठन को निर्णायक रूप दिया।
वार्ड और बूथ कमेटी के माध्यम से कांग्रेस अपने हर बूथ को मजबूत करना चाहती है, संगठन सृजन के माध्यम से पार्टी जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर / वार्ड, बूथ और बीएलए लेवल तक विस्तृत स्तर पर संगठन का पुनर्गठन कर रही है ताकि आगामी चुनावों में पार्टी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दे सके।
जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार ब्लॉक कमिटी एवम वार्ड अध्यक्ष का गठन पूर्ण कर लिया गया है और बूथ अध्यक्ष का गठन भी जल्द पूर्ण किया जायेगा।
वार्ड / बूथ अध्यक्ष और कमिटी गठन में देश और पार्टी के प्रति समर्पित विचार धारा होना, पार्टी की गतिविधियों में नियमित रूप से भागीदारी, वार्ड और बूथ में अच्छी पकड़ होना जैसे महत्पूर्ण मापदंड के तहत सुक्ष्म स्तर पर स्क्रूटनी की गई है, और शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी गण ने हर एक वार्ड में बैठक लेकर सामने आए नामो में से सबसे श्रेष्ठ व्यक्ति का चयन किया गया है।

