सामान्य सभा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने किया निदा प्रस्ताव पारित, कांग्रेसी पार्षदों ने सभापति को सौंपा विरोध पत्र, दिया धरना।

बिलासपुर महिला बिल के आरक्षण का संसद में विरोध करने के आरोप में नगर निगम में महापौर समेत भाजपा पार्षद ने सदन में कांग्रेस के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव लाया , बदले में कांग्रेस ने भी भाजपा के विरोध सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा शर्म करो का पोस्टर लेकर सामान्य सभा से बहिष्कार किया, भाजपा महापौर समेत पार्षद और कांग्रेसी पार्षदों के बीच नारेबाजी चलतीं रही। इस बीच पार्षद रंगा नादम ने कांग्रेसी पार्षदों को चुप रहने केलिए मास्क बाटा, कांग्रेस पार्षदों में भारत कश्यप ने अपने भाषण में भाजपा जो दिखावटी भाजपा बताया गायत्री साहू सहित, शहजादी सहित सुनील सोनकर दिलीप पाटिल मनहर कौशिक अब्दुल खान सहित सभी ने भाजपा के निन्दा प्रस्ताव को नियम विरुद्ध बताया कहा कि विशेष आपदा पर बुलाए जाने वाले सामान्य सभा को कांग्रेस अपने मतलब के लिए बुला रही है । कांग्रेस पार्षद बिना नाश्ता करे विरोध करते हुए निकल गए।

भाजपा महापौर पूजा विधानी, समेत सभी पार्षद सामान्य सभा में काले कपड़े पहन कर पहुंचे थे महिला पार्षदों ने काली साड़ी और पुरुष पार्षदों ने काली टी शर्ट भेजी थी। पूजा विधानी ने कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया, कहा कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*लू से मृत्यु पर शासन की संवेदनशीलता: बलौदाबाजार कलेक्टर ने…
Cresta Posts Box by CP